Pakistan में बड़ी कूटनीतिक मुलाकात: आमने-सामने United States और Iran

2

Pakistan की मध्यस्थता में United States और Iran के बीच जारी तनाव को स्थायी शांति में बदलने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को इस्लामाबाद में हाई-लेवल वार्ता शुरू होने जा रही है।

हाल ही में घोषित दो हफ्ते के नाजुक संघर्षविराम को मजबूती देने पर केंद्रित यह बातचीत, दोनों देशों के बीच वर्षों में सबसे अहम कूटनीतिक पहल मानी जा रही है।

इस्लामाबाद में हाई-प्रोफाइल बैठक

सूत्रों के मुताबिक, वार्ता Serena Hotel Islamabad में हो सकती है, जिसे पूरी तरह खाली कराकर सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। जरूरत पड़ने पर बैठक को प्रधानमंत्री आवास में भी शिफ्ट किया जा सकता है।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

राजधानी के रेड जोन में करीब तीन किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पूरे इलाके में सख्त निगरानी रखी जा रही है।

कौन-कौन होगा शामिल

ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष Mohammad Bagher Ghalibaf, विदेश मंत्री Abbas Araghchi और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

वहीं अमेरिका की तरफ से उप राष्ट्रपति JD Vance, राष्ट्रपति Donald Trump के दूत Steve Witkoff और Jared Kushner मौजूद रहेंगे।

कैसे चलेगी बातचीत

बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif करेंगे, जो दोनों पक्षों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। इसके बाद उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री Ishaq Dar ‘शटल डिप्लोमेसी’ के जरिए सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। जब तक बुनियादी सहमति नहीं बनती, तब तक अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों को सीधे आमने-सामने नहीं लाया जाएगा।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख Asim Munir की मौजूदगी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Comments are closed.