टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ बिजनेस जेट, लंदन एयरपोर्ट पर दिखी आग की भीषण लपटें
ब्रिटेन की राजधानी लंदन से करीब 45 मील दूर स्थित साउथएंड एयरपोर्ट पर रविवार शाम एक बिजनेस जेट विमान टेकऑफ के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय समयानुसार हादसा शाम 4 बजे के करीब हुआ।
हादसे के बाद मौके से आग की भीषण लपटें और घना काला धुआं उठता देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान Beech B200 सुपर किंग एयर के रूप में हुई है, जो नीदरलैंड्स के लेलिस्टैड के लिए रवाना हुआ था।

विमान टेकऑफ के तुरंत बाद झुका और हुआ क्रैश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद विमान तेजी से बाईं ओर झुकने लगा और फिर सीधे जमीन पर गिर गया। एक चश्मदीद, जॉन जॉनसन ने बताया कि विमान के पायलटों ने उड़ान से पहले हवाई पट्टी के किनारे खड़े बच्चों की ओर हाथ भी हिलाया था। लेकिन चंद सेकंडों बाद ही उन्होंने विमान को “सिर के बल” गिरते और आग के गोले में तब्दील होते देखा।
Beechcraft B200 Super King Air: तकनीकी जानकारी
दुर्घटनाग्रस्त विमान एक ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप मॉडल है, जिसे अमेरिकी कंपनी Beechcraft (अब Textron Aviation के तहत) ने 1970 के दशक में विकसित किया था। यह विमान आमतौर पर वाणिज्यिक, चिकित्सा और सैन्य मिशनों के लिए प्रयोग किया जाता है और छोटे रनवे पर भी संचालन करने में सक्षम है।
इसमें दो Pratt & Whitney PT6A-42 इंजन लगे होते हैं जो इसे अधिकतम 537 किमी/घंटा की रफ्तार देने में सक्षम बनाते हैं। विमान की उड़ान सीमा 1,580 नॉटिकल मील है और यह 9 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर को ले जाने की क्षमता रखता है।
कितने लोग थे सवार, जानकारी अब भी स्पष्ट नहीं
फिलहाल, विमान में सवार लोगों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य जारी है।
Comments are closed.