अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, मौत का आंकड़ा 2200 के पार।
अफगानिस्तान में शुक्रवार रात 10:55 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, बीते 12 घंटों में पूर्वी हिस्से में दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। पिछले चार दिनों में आए भूकंपों से हालात बेहद खराब हैं। तालिबान प्रशासन के मुताबिक अब तक 2,205 लोगों की मौत और 3,640 लोग घायल हुए हैं। नांगरहार प्रांत सहित कई इलाकों में लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र और राहत एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को तत्काल भोजन, दवाइयों और आश्रय की ज़रूरत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने राहत कार्यों के लिए 40 लाख डॉलर की अपील की है। GFZ ने बताया कि शुक्रवार को 5.4 तीव्रता का झटका भी दक्षिण-पूर्वी इलाके में 10 किलोमीटर गहराई पर दर्ज किया गया। लगातार झटकों ने तबाही झेल रहे देश में दहशत और बढ़ा दी है।
Comments are closed.