जापानी शहर में भयंकर आग, 170+ इमारतें जलकर खाक

3

जापान के ओइता शहर में भीषण आग, 170 से ज्यादा इमारतें खाक—175 लोग शेल्टर में भेजे गए

जापान के ओइता शहर के सागानोसेकी जिले में मंगलवार शाम लगी भीषण आग ने 170 से अधिक इमारतों को जला डाला। कई घंटे बीतने के बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है।

कोई हताहत नहीं, एक व्यक्ति लापता

दमकल विभाग के मुताबिक अब तक किसी की मौत की खबर नहीं, लेकिन एक व्यक्ति लापता है। राहत दल उसकी तलाश में जुटा है।

आग पहाड़ी इलाके तक फैल गई

तेज़ हवाओं और घनी बस्ती के कारण आग रिहायशी इलाकों से बढ़ते हुए पास के पहाड़ी जंगलों तक पहुंच गई, जिससे बुझाने में दिक्कत बढ़ गई है।

175 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

लगभग 175 लोगों को इमरजेंसी शेल्टर में पहुंचाया गया है। मौके के वीडियो और तस्वीरों में उठती ऊंची लपटें और घना धुआं साफ दिखाई दे रहा है।

PM ताकाइची ने भेजे सैन्य हेलीकॉप्टर

ओइता प्रांत के अनुरोध पर जापान सरकार ने सैन्य अग्निशमन हेलीकॉप्टर भेजे हैं। आग को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान जारी है।

Comments are closed.