एडल्ट कॉमेडी ‘मस्ती 4’ (Mastiii 4) इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है।
फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग दर्ज की और वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन वास्तविक परीक्षा सोमवार को थी, जब ‘मंडी टेस्ट’ से गुजरते हुए फिल्म का असली दम सामने आया।
सोमवार को ‘मस्ती 4’ की कमाई कितनी रही?
आफताब शिवदासानी, विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म ने अपने चौथे दिन के बिजनेस से संकेत दे दिया है कि वीकडे में इसका सफर आसान नहीं होने वाला।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को ‘मस्ती 4’ ने लगभग 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
यह आंकड़ा वीकेंड की तुलना में काफी कम है। माना जा रहा है कि सोमवार को वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र के निधन का असर भी थिएटर फुटफॉल पर पड़ा, जिससे कमाई प्रभावित हुई।
आगे मुश्किल, क्या करेगी फिल्म कमबैक?
पहले तीन दिनों में अच्छी पकड़ दिखाने के बाद अब ‘मस्ती 4’ वीकडेज़ में संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। सोमवार को दिखी गिरावट इशारा करती है कि आने वाले दिन फिल्म के लिए चुनौती भरे हो सकते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या यह कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी वीकडेज़ में वापसी कर पाएगी या कमाई यहीं सुस्त हो जाएगी।
‘मस्ती 4’ का अब तक का कलेक्शन (Day-wise)
पहला दिन: 2.75 करोड़
दूसरा दिन: 2.75 करोड़
तीसरा दिन: 3 करोड़
चौथा दिन: 1.50 करोड़
कुल कमाई: लगभग 10 करोड़ रुपये
पहले चार दिनों में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी ‘मस्ती 4’ ने कमाई का सिलसिला तो जारी रखा है, लेकिन आगे अपनी पकड़ मजबूत रखना फिल्म के लिए आसान नहीं होगा।
Comments are closed.