UP Weather Update: मौसम विभाग की यूपी के कई जिलों में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी; जल्द होगी बारिश!

0 72

ठंड का असर इस बार जनवरी में कम रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल 26 जनवरी को पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। इसमें लखनऊ का औसत तापमान अधिक रहा है।

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मंगलवार को आंशिक रूप से कोहरा रहने की संभावना है, जिसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। ऐसे में कोई बदलाव नहीं है। हालांकि कुछ जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

30 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने से अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी दी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने से अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी दी है। इन जिलों में मुख्य रूप से गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं आदि क्षेत्रों में भी घना कोहरा रहेगा।

सुबह के समय ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में कैद लोग।
31 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। वहीं, शुष्क मौसम के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

रात का तापमान सामान्य से कम, दोपहर में धूप दे रही राहत
आगरा शहर में रात का तापमान सामान्य कम बना हुआ है, लेकिन दोपहर में निकल रही तेज धूप लोगों को राहत दे रही है। शाम को और रात को गलन की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 28 से 31 जनवरी तक सुबह कोहरा रहने और दोपहर में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। दो फरवरी को वर्षा हो सकती है।

सुबह हल्का कोहरा रहा
शहर में सोमवार सुबह खुले क्षेत्रों में हल्का कोहरा नजर आया। सुबह बाठ बजे धूप निकलने के साथ ही कोहरा छंट गया। दिनभर तेज धूप निकली। इससे सीधे धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave A Reply