वेनेजुएला ने अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासनकाल में लगभग 4.14 अरब स्विस फ्रैंक (लगभग 5.20 अरब डॉलर या 4,508 करोड़ रुपये) मूल्य का सोना स्विट्जरलैंड भेजा। सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2013 से 2016 तक वेनेजुएला ने 113 मीट्रिक टन सोना निर्यात किया।
सोना क्यों बेचा गया?
स्विस प्रसारक SRF के मुताबिक यह सोना वेनेजुएला के केंद्रीय बैंक से आया था। सरकार ने अर्थव्यवस्था को सहारा देने और विदेशी मुद्रा जुटाने के लिए इसे बेचने का फैसला किया। आंकड़ों के अनुसार, 2017 में यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के बाद से 2025 तक वेनेजुएला से स्विट्जरलैंड को कोई सोना नहीं भेजा गया।
मादुरो की संपत्तियां फ्रीज
तीन जनवरी को कराकास में अमेरिकी विशेष बलों ने मादुरो को गिरफ्तार किया। न्यूयॉर्क की अदालत में उन पर ड्रग्स तस्करी और नार्को-आतंकवाद जैसे कई आरोप लगे। इसके बाद सोमवार को स्विट्जरलैंड ने मादुरो और उनके 36 सहयोगियों की संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश दिया, हालांकि इन निधियों का मूल्य या स्रोत सार्वजनिक नहीं किया गया।
स्विट्जरलैंड क्यों?
SRF के अनुसार, वेनेजुएला का सोना संभवतः प्रसंस्करण, प्रमाणीकरण और आगे परिवहन के लिए स्विट्जरलैंड भेजा गया। यह देश विश्व के सबसे बड़े सोने के शोधन केंद्रों में से एक है, जहां पांच बड़ी शोधन इकाइयां मौजूद हैं।
अमेरिकी प्रतिबंधों और आर्थिक दबावों के बीच, वेनेजुएला के केंद्रीय बैंक ने अपने सोने के भंडार की बिक्री करके देश की अर्थव्यवस्था को सहारा देने का रास्ता चुना।
Comments are closed.