शक्तिशाली भूकंप से हड़कंप, मेक्सिको का स्वतंत्रता स्मारक डोला; सड़कें और अस्पताल क्षतिग्रस्त, दो की मौत

15

मेक्सिको में 6.5 तीव्रता का भूकंप: स्वतंत्रता स्मारक डोला, 2 की मौत, सड़कें और अस्पताल क्षतिग्रस्त।

शुक्रवार सुबह दक्षिणी मैक्सिको में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र ग्वेरेरो राज्य के सैन मार्कोस शहर के पास था। भूकंप के झटके राजधानी मैक्सिको सिटी तक महसूस किए गए, जहां एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक की सोने की मूर्ति डोलती नजर आई।

मौत और नुकसान:

ग्वेरेरो: 50 वर्षीय महिला की घर ढहने से मौत।

मैक्सिको सिटी: 67 वर्षीय बुजुर्ग की सीढ़ियों से गिरने से मौत।

ग्वेरेरो में भूस्खलन, गैस लीक और घरों, सार्वजनिक इमारतों और अस्पतालों को नुकसान।

एक अस्पताल को गंभीर क्षति के कारण खाली कराया गया।

मैक्सिको सिटी में इमारतें हिलीं, घरों में दरारें और ट्रैफिक सिग्नल गिरे; हवाई अड्डों में मामूली नुकसान, उड़ानें सामान्य।

राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया:
भूकंप के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने शांत रहने का आह्वान किया और बाद में कार्यक्रम फिर से शुरू किया।

जनजीवन पर असर:
सीस्मिक अलार्म के बाद हजारों लोग सड़कों पर निकले, कई पजामा या तौलिया पहने और पालतू जानवरों को गोद में लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

Comments are closed.