माइकल वॉन के बेटे आर्ची का तूफानी प्रदर्शन, चौकों की बारिश से अकेले दिलाई जीत

3

वन डे कप: आर्ची वॉन की 95 रन की पारी से समरसेट की जीत

वन डे कप ग्रुप ‘बी’ में 14 अगस्त को यॉर्क में खेले गए मुकाबले में समरसेट ने यॉर्कशायर को चार विकेट से हराया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन ने 127 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 95 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

यॉर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में 247 रन बनाए, जिसमें मैथ्यू रेविस ने 85 और जॉर्ज हिल ने 41 रन जोड़े। जवाब में समरसेट ने 49.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। कप्तान जेम्स रेव ने नाबाद 53, थॉमस रेव ने 31 और जोशुआ थॉमस ने नाबाद 27 रन बनाए।

गेंदबाजी में समरसेट के जेक बॉल ने चार, बेन ग्रीन और टॉम लैमोनबी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि यॉर्कशायर के मैथ्यू रेविस को दो विकेट मिले।

Comments are closed.