दिल्ली में आयोजित ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट’ सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले में चुने गए मिस, मिसेज़ और मिस्टर इंडिया 2025

ग्लैमर, फैशन और वूमेन एम्पावरमेंट का संगम बना सीजन 5 | विदेशी राजदूतों, सेलेब्रिटीज़ और समाजसेवियों की रही शानदार मौजूदगी

7

राजधानी दिल्ली के छतरपुर स्थित द एग्जीक्यूटिव क्लब रिजॉर्ट में ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट मैगज़ीन’ सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले शानदार तरीके से आयोजित किया गया। देशभर से आए प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और आकर्षण से सभी का दिल जीत लिया।

फैशन और ग्लैमर से भरपूर इस शाम में मिस, मिसेज़ और मिस्टर इंडिया 2025 के विजेताओं की घोषणा की गई। कार्यक्रम में जानी-मानी हस्तियों और फैशन जगत से जुड़े कई नाम शामिल हुए, जिन्होंने प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ विदेशी राजदूतों और डिप्लोमैट्स ने भी शिरकत की। आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें ब्यूटी इंडस्ट्री और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ब्यूटी क्वीन भारती तनेजा, लेफ्टिनेंट डॉ. रीटा गंगवानी, डॉ. निशि सिंह (नाद फाउंडेशन), डॉ. संजीव देव मलिक, सोनिया गुप्ता, डॉ. विक्टोरिया परले, डॉ. परिन सोमानी, नीलेश्वरी बसक और मीता घोष जैसी प्रमुख शख्सियतें विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

इस भव्य आयोजन के प्रमुख मेंटॉर जेमस्टोन यूनिवर्स के संस्थापक श्री गुरु जी अर्णव रहे। उन्होंने मंच पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सफलता के मंत्र दिए और अपने आशीर्वचनों से उन्हें प्रेरित किया।

फिनाले के दौरान शानदार डांस परफॉर्मेंसेज़ और ग्लैमरस प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी बीच आयोजित इंडो-ब्रिटिश फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन से जुड़े विशेष टॉक शो में भारत और ब्रिटेन की प्रेरणादायी महिलाओं ने मंच साझा करते हुए महिला सशक्तिकरण और अपनी सफलता की प्रेरक यात्राओं पर खुलकर चर्चा की।

जूरी पैनल में डॉ. संजीव देव मलिक, डॉ. विक्टोरिया पार्ले, डॉ. परिन सोमानी, नीलेश्वरी बसक और मीता घोष जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल थीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति का बारीकी से आकलन किया। सवाल-जवाब सत्र के बाद, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मिस, मिसेज़ और मिस्टर इंडिया 2025 के खिताब से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की डायरेक्टर प्रीति पूजा ने मंच से सभी विशेष अतिथियों और जूरी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। फैशन रैंपवॉक के दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और स्टाइल का ऐसा संगम पेश किया कि दर्शक तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।

पहले राउंड में मिस, मिसेज़ और मिस्टर कैटेगरी के प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में रैंपवॉक कर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। दूसरे राउंड में उन्होंने कैज़ुअल आउटफिट्स में अपनी स्टाइल, आत्मविश्वास और आधुनिक फैशन सेंस का शानदार प्रदर्शन किया।

भव्य आयोजन, ऊर्जावान माहौल और यादगार प्रस्तुतियों के साथ ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट’ मैगज़ीन सीजन 5 ने एक बार फिर फैशन और सौंदर्य जगत में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

Comments are closed.