होली पर बिहार, UP, झारखंड जाने के लिए चलेंगी 250 से अधिक स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

0 78

इस बार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी. होली को लेकर पूरे देश में अब धीरे-धीरे माहौल बनने लगा है.

अपने शहर से दूर अलग-अलग शहरों में रोजी-रोजगार का काम कर रहे लोग होली पर घर लौटने की तैयारी में हैं. लेकिन होली, छठ सहित अन्य मौकों पर ट्रेन टिकट को लेकर काफी मारामारी होती है. लेकिन अब होली पर यूपी-बिहार-झारखंड जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. नई दिल्ली-आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों से यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए उत्तर रेलवे 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा. होली पर उत्तर रेलवे की तैयारियों को लेकर उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय से बात की.

हिमांशु शेखर ने बताया कि सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व है. घर से दूर काम या व्यवसाय करने वाले कई लोग घर पर अपनों के साथ होली का त्योहार मनाना चाहते हैं. इसके लिए उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. हर बड़े स्टेशन जैसे नई दिल्ली, आनंद विहार और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जहां बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं, वहां पुख्ता व्यवस्था की गई है. यात्रियों की सुरक्षा में कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई गई है.

होली स्पेशल कई ट्रेनों की हो चुकी घोषणा
होली को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इनमें कई ट्रेनों की घोषणा कर दी गई है. उन्होंने कहा कि देखने को मिलता है कि त्योहार के सीजन में नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों से अधिकतर संख्या में लोग यूपी-बिहार-झारखंड-असम की ओर जाते हैं. इनकी संख्या अन्य की तुलना में काफी ज्यादा होती है. इसलिए इन क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना तक चलाई जाएगी.

उत्तर रेलवे अपनी ओर आरक्षित और अनारक्षित ट्रेनें भी संचालित करेगा. हमारा मकसद है कि होली के त्योहार पर जो लोग अपने घर जा रहे हैं, वे दोबारा स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से अपने कार्यक्षेत्र पर लौट सकें.

दिल्ली से UP के रास्ते बिहार जाने वाली कई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है.

यहां देखें कुछ स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट और रूट
ट्रेन नंबर 04018/04017 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल को बापूधाम मोतीहारी, रक्सौल, गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 13 एवं 20 मार्च को सुबह 9.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 6.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वहीं, मुजफ्फरपुर से 7, 14 और 21 मार्च सुबह 7.30 बजे खुलकर अगले दिन 6.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04030/04029 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल को बापूधाम मोतीहारी, नरकटियागंज, गोरखपुर होते हुए चलाया जाएगा. यह ट्रेन आनंद विहार से 8, 11, 15 और 18 मार्च सुबह 9.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 6.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी . वापसी में मुजफ्फरपुर से 9, 12, 16 एवं 19 मार्च को सुबह 7.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 6.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 02436/02435 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत विशेष (पाटलिपुत्र-छपरा-बलिया-वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर मार्ग से): यह ट्रेन नई दिल्ली से पटना के लिए 08 मार्च से 20 मार्च, 2025 तक (सोमवार को छोड़कर) सुबह 08:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 22:30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में, पटना से नई दिल्ली के लिए यह ट्रेन 09 मार्च से 21 मार्च, 2025 तक (मंगलवार को छोड़कर) सुबह 05:30 बजे चलेगी और रात 20:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04062/04061 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट उत्सव विशेष (डीडीयू-प्रयागराज-गाजियाबाद मार्ग से): दिल्ली से पटना के लिए यह ट्रेन 07 मार्च से 17 मार्च, 2025 तक रोजाना रात 23:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 16:40 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में, पटना से दिल्ली के लिए यह 07 मार्च से 18 मार्च, 2025 तक रोजाना शाम 17:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04070/04069 आनंद विहार-राजगीर-आनंद विहार सुपरफास्ट उत्सव विशेष (पटना-डीडीयू-प्रयागराज मार्ग से): आनंद विहार से राजगीर के लिए यह ट्रेन 07, 11, 14 और 18 मार्च, 2025 को रात 00:20 बजे चलेगी, उसी दिन शाम 16:15 बजे पटना रुकेगी और रात 19:50 बजे राजगीर पहुंचेगी. वापसी में, यह 07, 11, 14 और 18 मार्च को रात 23:30 बजे राजगीर से रवाना होगी, अगले दिन सुबह 02:10 बजे पटना रुकेगी और शाम 19:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04068/04067 नई दिल्ली-भागलपुर-नई दिल्ली उत्सव विशेष (जमालपुर-किउल-मोकामा-पटना-डीडीयू-प्रयागराज मार्ग से): नई दिल्ली से भागलपुर के लिए यह ट्रेन 09, 12, 16 और 19 मार्च, 2025 को दोपहर 14:00 बजे चलेगी, अगले दिन सुबह 06:45 बजे पटना रुकेगी और दोपहर 13:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में, यह 10, 13, 17 और 20 मार्च को दोपहर 14:30 बजे भागलपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 14:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04064/04063 नई दिल्ली-गया-नई दिल्ली सुपरफास्ट उत्सव विशेष (डीडीयू-प्रयागराज मार्ग से): नई दिल्ली से गया के लिए यह ट्रेन 10, 13 और 17 मार्च, 2025 को सुबह 09:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 01:50 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में, यह 07, 11, 14 और 18 मार्च को सुबह 06:40 बजे गया से चलेगी और उसी दिन रात 23:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04018/04017 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार उत्सव विशेष (बापूधाम मोतीहारी-रक्सौल-गोरखपुर मार्ग से): आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए यह ट्रेन 13 और 20 मार्च, 2025 को सुबह 09:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 06:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में, यह 07, 14 और 21 मार्च को सुबह 07:30 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04030/04029 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार उत्सव विशेष (बापूधाम मोतीहारी-नरकटियागंज-गोरखपुर मार्ग से): यह ट्रेन आनंद विहार से 08, 11, 15 और 18 मार्च, 2025 को सुबह 09:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 06:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में, यह 09, 12, 16 और 19 मार्च को सुबह 07:30 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04302/04301 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश उत्सव विशेष (हाजीपुर-गोरखपुर-गोण्डा-मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग से): यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से 10, 13 और 17 मार्च, 2025 को सुबह 09:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 07:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में, यह 07, 11, 14 और 18 मार्च को सुबह 09:00 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:10 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04066/04065 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली उत्सव विशेष (बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज मार्ग से): नई दिल्ली से सहरसा के लिए यह ट्रेन 10, 13 और 17 मार्च, 2025 को रात 21:35 बजे चलेगी और अगले दिन रात 22:00 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में, यह 07, 11, 14 और 18 मार्च को रात 23:55 बजे सहरसा से रवाना होगी और अगले दिन रात 23:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04010/04009 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार उत्सव विशेष (पूर्णिया-कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-गोरखपुर मार्ग से): यह ट्रेन आनंद विहार से 10 और 17 मार्च, 2025 को रात 23:55 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 03:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी. वापसी में, यह 12 और 19 मार्च को सुबह 09:45 बजे जोगबनी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04028/04027 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार उत्सव विशेष (पूर्णिया-कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-गोरखपुर मार्ग से): यह ट्रेन आनंद विहार से 13 और 20 मार्च, 2025 को रात 23:55 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 03:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी. वापसी में, यह 08, 15 और 22 मार्च को सुबह 09:45 बजे जोगबनी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04014/04013 आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार उत्सव विशेष (दरभंगा-समस्तीपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-लखनऊ मार्ग से): यह ट्रेन आनंद विहार से 10, 13 और 17 मार्च, 2025 को सुबह 05:00 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में, यह 07, 11, 14 और 18 मार्च को शाम 17:00 बजे जयनगर से रवाना होगी और अगले दिन रात 19:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04016/04015 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार उत्सव विशेष (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी मार्ग से): यह ट्रेन आनंद विहार से 07, 11, 14 और 18 मार्च, 2025 को रात 00:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 02:00 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. वापसी में, यह 08, 12, 15 और 19 मार्च को सुबह 05:00 बजे सीतामढ़ी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04602/04601 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर उत्सव विशेष (बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-लुधियाना मार्ग से): यह ट्रेन अमृतसर से 08, 12 और 16 मार्च, 2025 को रात 20:10 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 05:00 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में, यह 10, 14 और 18 मार्च को सुबह 10:00 बजे सहरसा से रवाना होगी और अगले दिन शाम 18:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04502/04501 सरहिंद-जयनगर-सरहिंद उत्सव विशेष (दरभंगा-समस्तीपुर-हाजीपुर-गोरखपुर-लखनऊ-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट मार्ग से): यह ट्रेन सरहिंद से 07, 13 और 17 मार्च, 2025 को दोपहर 13:00 बजे चलेगी और अगले दिन रात 19:45 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में, यह 08, 14 और 18 मार्च को रात 23:30 बजे जयनगर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 05:15 बजे सरहिंद पहुंचेगी.

Leave A Reply