बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को शुक्रवार को अमेरिका में विरोध का सामना करना पड़ा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के चौथे दिन अपने संबोधन के लिए पहुंचे यूनुस के खिलाफ यूएन मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। भीड़ ने “यूनुस गो बैक” और “यूनुस पाकिस्तान की” जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस पर पक्षपात और खराब शासन का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यूनुस की सरकार अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर हमलों को रोकने में नाकाम रही है। इस विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
यह यूनुस का संयुक्त राष्ट्र महासभा में दूसरा संबोधन था। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि “पिछले वर्ष मैंने यहां बदलाव की हमारी आकांक्षाओं को साझा किया था। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि हम उस दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं।”
Comments are closed.