इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि गाज़ा शांति योजना के दूसरे चरण पर चर्चा के लिए वह इस महीने के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
गाज़ा में 10 अक्टूबर से युद्धविराम लागू है, जबकि इज़रायल आए जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ भी योजना के अगले चरण को आगे बढ़ाने की बात कर चुके हैं।
नेतन्याहू का बड़ा बयान
नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया कि यदि उन्हें भ्रष्टाचार मामलों में राष्ट्रपति की ओर से माफी मिल भी जाए, तब भी वह राजनीति छोड़ने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वेस्ट बैंक को इज़रायल में शामिल करने का मुद्दा चर्चा में है, लेकिन अभी सरकार की ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
वेस्ट बैंक पर कब्जे की योजना सामने आने के बाद दुनिया भर में कड़ा विरोध देखने को मिला था।
Comments are closed.