अमेरिका में रहने का नया विकल्प! ट्रंप ने शुरू किया हाई-वैल्यू ‘गोल्ड कार्ड’ वीज़ा स्कीम

3

अमेरिका में रहना चाहते हैं और बजट बड़ा है? ट्रंप प्रशासन ने 10 दिसंबर से आधिकारिक तौर पर अपना नया “ट्रंप गोल्ड कार्ड” वीज़ा प्रोग्राम शुरू कर दिया है।

इस वीज़ा की कीमत 1 मिलियन डॉलर (करीब 9 करोड़ रुपये) रखी गई है। गैर-अमेरिकी नागरिक वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद यह गोल्ड वीज़ा लेकर अमेरिका में रह सकेंगे।

कैसे मिलेगा गोल्ड कार्ड वीज़ा?
इस प्रोग्राम के लिए एक अलग पोर्टल लॉन्च किया गया है — Trumpcard.gov। वेबसाइट पर “Apply Now” के ज़रिए आवेदन किया जा सकता है। तेज़ प्रोसेसिंग के लिए आवेदक को $15,000 (लगभग 13.5 लाख रुपये) अतिरिक्त चुकाने होंगे।

सिर्फ पैसे से काम नहीं चलेगा
आवेदक को सबसे पहले बैकग्राउंड चेक और वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 मिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा, जिसे पोर्टल पर “gift” बताया गया है।

क्या सुविधाएँ मिलेंगी?
ट्रंप गोल्ड कार्ड वीज़ा, ग्रीन कार्ड जैसा स्टेटस देता है — यानी धारक अमेरिका में रह भी सकता है और काम भी कर सकता है।

Comments are closed.