नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: उद्योग और स्वरोजगार शुरू करने वाले युवाओं को मुफ्त जमीन मिलेगी

2

नीतीश सरकार का चुनावी मास्टरस्ट्रोक, युवाओं को रोजगार और उद्यमिता में बढ़ावा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोज़गार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत तय किए गए लक्ष्य अनुसार अब तक 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।

उद्योग और स्वरोजगार के लिए नई पहलें:

  • पूंजी, ब्याज और जीएसटी प्रोत्साहन राशि दोगुनी की जाएगी।
  • सभी जिलों में उद्योग के लिए जमीन उपलब्ध होगी।
  • ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त जमीन दी जाएगी।
  • उद्योग से जुड़ी भूमि विवादों का निपटारा किया जाएगा।
  • अगले 6 महीने में उद्योग शुरू करने वालों को सभी लाभ दिए जाएंगे।

सरकार का लक्ष्य है कि इन कदमों से बिहार में निवेश बढ़े, उद्योगों को बढ़ावा मिले और युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर मिलें।

Comments are closed.