बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर 1:30 बजे पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं और मेहमानों की विस्तृत सूची भी तैयार कर ली गई है। राज्य सरकार के अनुसार, देशभर के कई बड़े नेता, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र के वरिष्ठ मंत्री समारोह में शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान में दो बड़े मंच बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्र सरकार के कई अन्य मंत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा NDA और भाजपा-शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित 150 से अधिक विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।
दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ
नीतीश सरकार में इस बार दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे—भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा तथा बिहार भाजपा के वरिष्ठ ओबीसी नेता सम्राट चौधरी।
शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले प्रमुख VVIP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गृहमंत्री अमित शाह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
एमपी सीएम मोहन यादव
ओडिशा सीएम मोहन मांझी
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा
गोवा सीएम प्रमोद सावंत
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी
आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू
त्रिपुरा सीएम माणिक साहा
समारोह को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान के आसपास कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। मंगलवार को नीतीश कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की थी, जिसमें कई निवर्तमान मंत्री और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी शामिल थे।
इस्तीफे के बाद फिर सत्ता संभालने की तैयारी
बुधवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर NDA विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। इसके बाद जदयू विधायकों ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना, जबकि भाजपा ने सम्राट चौधरी को अपना विधायक दल नेता नामित किया।
Comments are closed.