ईरान में सरकार का शिकंजा कसा, नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी समेत विपक्षी नेता गिरफ्तार

1

ईरान में जारी सुधारवादी आंदोलन से जुड़े विपक्षी नेताओं और प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के साथ ही देश में दमन और तेज़ हो गया है।

इससे पहले भी ईरानी अधिकारियों ने हिंसक तरीकों से देशव्यापी प्रदर्शनों को कुचल दिया था। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में हजारों लोगों की मौत हुई थी, जबकि हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। बेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को सात साल से अधिक की सज़ा

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार कर सात साल से अधिक जेल की एक और सज़ा सुनाई गई है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ईरान अमेरिका के साथ संभावित परमाणु वार्ता की ओर बढ़ रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि सरकार अशांति के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को चुप कराने की कोशिश कर रही है।

ट्रंप की चेतावनी के बीच कार्रवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। मीडिया रिपोर्टों में सुधारवादी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं के हवाले से बताया गया है कि कम से कम चार प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सुधारवादी मोर्चे के प्रमुख अजर मंसूरी और पूर्व राजनयिक मोहसेन अमीनजादेह शामिल हैं।

Comments are closed.