ट्रंप-यूट्यूब विवाद में 24.5 मिलियन डॉलर का समझौता
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अकाउंट सस्पेंशन केस में एक और बड़ी जीत मिली है। गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने मुकदमे के निपटारे के लिए 24.5 मिलियन डॉलर (करीब 217 करोड़ रुपये) का भुगतान करने पर सहमति जताई है।
मामला क्या था?
साल 2021 में अमेरिकी कैपिटल पर हमले के बाद ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया गया था। उस समय मेटा, ट्विटर (अब एक्स) और यूट्यूब ने ट्रंप के अकाउंट्स ब्लॉक किए थे, क्योंकि उन पर हिंसा भड़काने वाले पोस्ट डालने का आरोप लगा था। इसके खिलाफ ट्रंप ने इन कंपनियों पर मुकदमे दायर किए थे।
पहले भी मिल चुका है मुआवजा
इससे पहले मेटा ने समझौते के तहत ट्रंप को 25 मिलियन डॉलर, जबकि एक्स ने 10 मिलियन डॉलर का भुगतान किया था। अब यूट्यूब से मिले 24.5 मिलियन डॉलर के बाद ट्रंप को इन मुकदमों से कुल मुआवजा 80 मिलियन डॉलर से अधिक हो चुका है।
किसे मिलेगा पैसा?
कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, समझौते की रकम में से 22 मिलियन डॉलर नेशनल मॉल ट्रस्ट को और बाकी राशि अमेरिकन कंजर्वेटिव यूनियन व अन्य सहयोगियों को दी जाएगी।
सुनवाई से पहले ही निपटारा
गूगल ने यह समझौता उस सुनवाई से ठीक पहले किया, जो 6 अक्टूबर को होनी थी। हालांकि, कंपनी ने मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
Comments are closed.