पटना चंदन मिश्रा हत्याकांड: वारदात से पहले गली में साजिश रचते दिखे आरोपी, नई तस्वीर आई सामने

4

पटना चंदन मिश्रा हत्याकांड: वारदात से पहले गली में साजिश रचते दिखे आरोपी, नई CCTV फुटेज सामने आई

पारस अस्पताल में भर्ती चंदन मिश्रा की हत्या से पहले की एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें सभी पांच आरोपी वारदात की साजिश रचते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो राजधानी के समनपुरा इलाके की बताई जा रही है, जिसमें आरोपी एक गली में खड़े होकर आपस में बातचीत करते हैं और फिर कुछ ही पलों में वहां से निकल जाते हैं।

इससे पहले, अस्पताल के अंदर और बाहर के फुटेज में आरोपियों को बंदूक लहराते और गोली चलाने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, यह नई फुटेज इस बात का सबूत है कि हत्या पूरी तरह से साजिश के तहत की गई थी।

मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह गिरफ्तार

बिहार पुलिस की एसटीएफ को इस केस में बड़ी सफलता हाथ लगी है। छापेमारी के बाद पटना के फुलवारी शरीफ से मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, तौसीफ पटना के संत केरेंस स्कूल से पढ़ा हुआ है और इस हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

पहचान में मददगार रहे अस्पताल के CCTV फुटेज

हत्याकांड के तुरंत बाद सामने आए पारस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में सभी पांच आरोपी कैद हो गए थे। पुलिस ने इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और तौसीफ को हिरासत में लिया। वीडियो में तौसीफ सबसे आगे नजर आ रहा था।

अब पुलिस बाकी चार आरोपियों की तलाश में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाएगा।

Comments are closed.