पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े: पेट्रोल ₹3.14 और डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा, आज से नई दरें लागू

1

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की आपूर्ति पर असर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। शुक्रवार सुबह 6 बजे से दिल्ली समेत पूरे देश में नई दरें लागू कर दी गईं।

पेट्रोल के दाम में ₹3.14 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर ₹97.77 प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा होकर ₹90.67 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि 2022 के बाद यह पहली बड़ी बढ़ोतरी है।

नई दरों के मुताबिक:

सामान्य पेट्रोल: ₹94.77 → ₹97.91 प्रति लीटर
प्रीमियम पेट्रोल: ₹102–₹104 → ₹105.14–₹107.14 प्रति लीटर
डीजल: ₹87.67 → ₹90.78 प्रति लीटर

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया के अनुसार, यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये के कमजोर होने का परिणाम है। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों ने देर रात ईमेल के जरिए नई दरों की जानकारी पंप संचालकों को भेजी, जिसके बाद सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू कर दी गईं।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। रोजाना यात्रा करने वाले लोग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और छोटे व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, जिससे आम लोगों के खर्चों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका है।

Comments are closed.