प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।
स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया। पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के आमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
भारत-जापान वार्ता के अहम मुद्दे
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर गहन चर्चा होगी। मौजूदा वैश्विक हालात और भारत-अमेरिका व्यापार विवाद की पृष्ठभूमि में यह दौरा और भी अहम माना जा रहा है।
जापानी उद्योगपतियों से मुलाकात
टोक्यो में प्रधानमंत्री मोदी जापानी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और राजनीतिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि उनकी कोशिश जापान से निवेश बढ़ाने और तकनीकी सहयोग को और मजबूती देने पर होगी।
इसके बाद चीन का दौरा
जापान यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन जाएंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।
मोदी का संदेश
जापान रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी जापान और चीन की यात्राएं राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्रीय व वैश्विक शांति, सुरक्षा और सतत विकास में सहयोग को मजबूत करेंगी।
Comments are closed.