राजघाट पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

3

79वां स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने राजघाट पर बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। सरकारी आवास से निकलने के बाद वे सीधे राजघाट पहुंचे और ‘बापू’ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और विकसित भारत के निर्माण के लिए और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करे। जय हिंद।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “मेरी कामना है कि यह अवसर देशवासियों में नया जोश और स्फूर्ति लेकर आए।”

आजादी की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री लाल किले से लगातार 12वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बार समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का भी जश्न मनाया जाएगा। लाल किले पर उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया।

Comments are closed.