Independence Day 2025: लाल किले से 12वीं बार तिरंगा फहराएंगे पीएम मोदी, होगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारत आज 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देश में जश्न का माहौल है और राजधानी दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह दिन स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान और आज़ादी की अमूल्य विरासत को याद करने का प्रतीक है।
इस बार का आयोजन खास है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे। ऐसा करने वाले वे पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री बनेंगे, जिससे यह अवसर इतिहास में दर्ज हो जाएगा।
कार्यक्रम की समय-सारिणी
- 06:50 बजे: लाल किले पर सलामी गारद का स्वागत
- 06:56–07:00 बजे: थल सेना, नौसेना, वायु सेना और सीडीएस प्रमुख का आगमन
- 07:18 बजे: प्रधानमंत्री का आगमन, सलामी गारद ग्रहण
- 07:30 बजे: ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, 21 तोपों की सलामी और वायु सेना द्वारा पुष्पवर्षा
- 07:33 बजे: प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन
प्रधानमंत्री के भाषण की औसत अवधि अब तक 82 मिनट रही है। 2024 में उनका सबसे लंबा भाषण 98 मिनट का और 2017 में सबसे छोटा 56 मिनट का था।
Comments are closed.