यूक्रेन के लविव शहर में शनिवार को सांसद और पूर्व स्पीकर एंड्री पारुबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात हमलावर ने उन पर कई गोलियां दागीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। शुरुआती जांच में यह घटना सुनियोजित साजिश मानी जा रही है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की की प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे “बड़ी साजिश” करार दिया। उन्होंने कहा कि पारुबी की हत्या सिर्फ यूक्रेन के लोकतंत्र पर हमला नहीं, बल्कि देश को अस्थिर करने की कोशिश भी है।
यूरोपीय संसद का शोक
यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रोबर्टा मेत्सोला ने भी पारुबी की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे यूरोप के लिए एक बड़ा झटका है और उनके परिवार व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी इस हमले को साजिश करार देते हुए कड़ी निंदा की है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-
यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको और अभियोजक जनरल रुस्लान क्रावचेंको ने लविव में हुए भयानक मर्डर की सूचना दी। एंड्री पारुबी की हत्या कर दी गई। उनके परिवार और परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। एंड्री की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।
कौन थे एंड्री पारुबी?
- 1990 से सक्रिय यूक्रेनी नेता।
- 1991 में सोशल नेशनल पार्टी की सह-स्थापना की।
- 2007 से संसद सदस्य रहे।
- 2004 की ऑरेंज क्रांति और 2013-14 के मैदन विरोध प्रदर्शनों में अहम भूमिका निभाई।
- राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को पद से हटाने वाले आंदोलन के नेताओं में शामिल।
- 2019 में भाषा कानून की वकालत की, जिसके तहत यूक्रेनी भाषा को कई क्षेत्रों में अनिवार्य किया गया।
Comments are closed.