Golden Globe Awards 2026 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लूटी रेड कार्पेट लाइमलाइट

1

Golden Globe Awards 2026 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें फैंस क्यों ‘Power Couple’ कहते हैं।

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के इस भव्य आयोजन से सामने आईं कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ स्टाइलिश एंट्री की, जिसने उनके आइकॉनिक मेट गाला मोमेंट्स की याद दिला दी। दोनों ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पैपराजी को पोज़ दिए और देखते ही देखते हर कैमरे का फोकस बन गए।

रेड कार्पेट पर स्टाइल और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के मौके पर प्रियंका चोपड़ा डियोर के शानदार गाउन में नजर आईं, जिसे उन्होंने एलिगेंट डायमंड नेकलेस के साथ कैरी किया। वहीं निक जोनस ने प्रियंका के लुक को कॉम्प्लिमेंट करते हुए क्लासिक ब्लैक सूट पहना।

पैपराजी से बातचीत में प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा,

“मेरे पति हर छोटी-बड़ी चीज़ पर ध्यान देते हैं। जब मेरी ड्रेस की बात होती है, तो वह इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि फोटो में वह कैसी दिखे।”

गोल्डन ग्लोब्स में प्रेजेंटर की भूमिका में प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा इस साल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर भी नजर आने वाली हैं। वह हॉलीवुड स्टार्स जूलिया रॉबर्ट्स, जॉर्ज क्लूनी और मिला कुनिस के साथ स्टेज पर अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता है।

भारत में कब और कहां देखें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स
इस साल के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की मेजबानी एक बार फिर कॉमेडियन निक्की ग्लेजर करेंगी। शो का प्रोडक्शन डिक क्लार्क प्रोडक्शंस कर रहा है।

यह समारोह अमेरिका में रविवार शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में इसे सोमवार सुबह 6:30 बजे लाइव देखा जा सकेगा। अमेरिका में इसका प्रसारण CBS चैनल पर होगा और Paramount Plus पर इसकी स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में शामिल हैं।

Comments are closed.