ब्रिटिश पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित संगठन ‘फिलिस्तीन एक्शन’ के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 300 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर लाठियों और डंडों से हमला किया, उन पर ईंट-पत्थर फेंके और अभद्र व्यवहार किया। ब्रिटेन सरकार ने इस संगठन को आतंकी घोषित करते हुए जुलाई से प्रतिबंधित कर रखा है। ‘फिलिस्तीन एक्शन’ पर आरोप है कि उसके कार्यकर्ताओं ने रॉयल एयर फोर्स बेस में घुसकर तोड़फोड़ की और सैन्य विमानों को नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा, उन्होंने इज़राइल से जुड़े रक्षा ठेकेदारों को भी निशाना बनाया था।
संगठन ब्रिटेन पर आरोप लगाता रहा है कि उसने इज़राइल के कथित युद्ध अपराधों पर चुप्पी साध रखी है। अब तक पुलिस इस संगठन से जुड़े सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें अधिकांश 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं। नए कानून के तहत, प्रतिबंधित संगठन से जुड़े पाए जाने पर दोषी को 14 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
Comments are closed.