लंदन में शनिवार को फिलिस्तीनी समूह पर प्रतिबंध से जुड़े नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान माहौल गरम हो गया।
सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और पुलिस से झड़पें हुईं। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 365 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, कई प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े और यातायात बाधित किया, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
यूके में हाल ही में प्रतिबंधित किए गए फलस्तीन समर्थक समूह के 365 कार्यकर्ताओं को कानून तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ये सभी प्रदर्शनकारी सरकार से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर एकत्र हुए थे।
जुलाई में ब्रिटिश संसद ने “फलस्तीन एक्शन” नामक संगठन पर प्रतिबंध लगाने और उसे सार्वजनिक रूप से समर्थन देने को अपराध घोषित करने वाला कानून पारित किया था। यह कदम तब उठाया गया जब इस समूह से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने रॉयल एयर फोर्स के एक बेस में घुसकर दो टैंकर विमानों में तोड़फोड़ की थी।
Comments are closed.