राबड़ी देवी ने बेटों को दिया आशीर्वाद, तेजस्वी बोले – “हम जीतेंगे, बिहार जीतेगा”

3

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग, कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस चरण में करीब 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की साख दांव पर है। मोकामा, राघोपुर, महुआ, तारापुर, अलीनगर, काराकाट और छपरा जैसी सीटें इस चरण की सबसे चर्चित सीटों में शामिल हैं। राघोपुर से तेजस्वी यादव, महुआ से तेज प्रताप यादव, तारापुर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मोकामा से अनंत सिंह, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, काराकाट से ज्योति सिंह, भोर से प्रीति किन्नर और छपरा से खेसारी लाल यादव मैदान में हैं।

इस चरण में एनडीए के 121 और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि जनसुराज पार्टी के लिए यह चरण उसके भविष्य की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

वोट डालने के बाद राजद नेता मीसा भारती ने एनडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “एक मंत्री कह रहे हैं कि गरीबों को बंद कर दो और वोट मत डालने दो। मोकामा में जिस तरह से हत्याएं हो रही हैं, वही असली जंगलराज है। बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और महागठबंधन की सरकार बनेगी।”

Comments are closed.