करूर भगदड़: मौत का आंकड़ा 40 पहुंचा, राहुल गांधी ने विजय और CM स्टालिन से की बात
तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है, जबकि करीब 100 लोग घायल हैं। यह घटना पूरे देश में सुर्खियों में है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताते हुए विजय से फोन पर बातचीत की और उनके फैंस को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से भी बात कर स्थिति की जानकारी ली।
शनिवार देर शाम करूर में विजय की रैली आयोजित की गई थी। बताया जाता है कि वे सात घंटे की देरी से पहुंचे, जबकि 10,000 की क्षमता वाले स्थल पर करीब 30,000 लोग इकट्ठा हो गए थे। भाषण के दौरान ही भगदड़ मच गई। गृह मंत्रालय ने इस मामले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, मुख्यमंत्री स्टालिन ने हाईकोर्ट की पूर्व जज अरूणा जगदीसन की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित करने के आदेश दिए हैं।
Comments are closed.