इंडिगो उड़ान संकट के बीच रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 37 ट्रेनों में जोड़े 116 अतिरिक्त कोच; 4 स्पेशल ट्रेनें भी शुरू
इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने से बढ़ी यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मैदान में उतर आया है। यात्रियों की मांग को देखते हुए देशभर की 37 ट्रेनों में 116 एक्स्ट्रा कोच लगाए गए हैं, जिससे 114 से ज्यादा अतिरिक्त ट्रिप उपलब्ध होंगी।
दक्षिणी रेलवे में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
दक्षिणी रेलवे ने 18 ट्रेनों में चेयर कार और स्लीपर के अतिरिक्त कोच जोड़े हैं।
ये कोच 6 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगे।
उत्तरी और पश्चिमी रेलवे की तैयारी
उत्तरी रेलवे ने 8 ट्रेनों में 3AC और चेयर कार कोच बढ़ाए हैं, जो आज से लागू हैं।
पश्चिमी रेलवे ने भी 3AC और 2AC कोच चार प्रमुख ट्रेनों में जोड़े हैं। यह बदलाव 6 दिसंबर से लागू होगा।
चार स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे चार स्पेशल ट्रेनें भी चला रहा है:
गोरखपुर–आनंद विहार स्पेशल (05591/05592): 7–9 दिसंबर के बीच 4 ट्रिप
नई दिल्ली–शहीद कैप्टन तुषार महाजन वंदे भारत (02439/02440): 6 दिसंबर
नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट (04002/04001): 6–7 दिसंबर
हज़रत निज़ामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट (04080): 6 दिसंबर को एक ट्रिप
Comments are closed.