त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफ़ा: 34 स्पेशल ट्रेनें और कंफर्म टिकट पर 20% छूट
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 34 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें सितंबर से नवंबर 2025 के बीच चलेंगी और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, एमपी, उत्तराखंड, असम, जम्मू-कश्मीर और कोलकाता समेत कई राज्यों से होकर गुजरेंगी।
यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?
- स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट पर एक तरफ के किराये में 20% छूट मिलेगी।
- यह छूट सिर्फ कंफर्म टिकट पर लागू होगी, वेटिंग टिकट पर नहीं।
- रेलवे ने इस बार भीड़ को ध्यान में रखते हुए पहले से ही ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है ताकि यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सके।
राउंड ट्रिप पैकेज
रेलवे ने यात्रियों के लिए राउंड ट्रिप पैकेज भी लॉन्च किया है। इसमें आने और जाने दोनों यात्राओं की बुकिंग करने पर रियायती किराया मिलेगा। हालांकि, पैकेज टिकट कैंसिल करने पर किराया वापस नहीं किया जाएगा।
किन-किन रूट्स पर चलेंगी ट्रेनें?
कुछ प्रमुख स्पेशल ट्रेनें इस प्रकार हैं:
- वाराणसी–बठिंडा (04221/04222) – 23 सितंबर से 29 नवंबर तक।
- वाराणसी–चंडीगढ़ (04224/04223) – अंबाला, सहारनपुर, लखनऊ होते हुए।
- अमृतसर–दरभंगा (04610/04609) – जालंधर, मुरादाबाद, गोरखपुर होकर।
- फिरोजपुर–पटना (04602/04601)
- अमृतसर–सहरसा (04618/04617)
- जम्मू तवी–कोलकाता (04614/04613)
- योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता (043
- लखनऊ–टाटानगर (04214/04213)
- अयोध्या कैंट–दिल्ली (04205/04206)
- शाहगंज–अयोध्या धाम (04219/04220)
सीनियर डीसीएम नवीन कुमार झा ने बताया कि यह कदम त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगा।
Comments are closed.