एशिया कप 2025 फाइनल पर बारिश का साया, IND-PAK मैच रद्द हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन?

8

IND vs PAK: एशिया कप 2025 फाइनल पर बारिश का साया, जानें कौन बनेगा चैंपियन अगर मैच रद्द हुआ

एशिया कप 2025 का फाइनल आज (28 सितंबर) भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी फाइनल में आमने-सामने हैं। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। लीग और सुपर-4 चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैच खेले गए और दोनों में जीत भारतीय टीम को ही मिली।

अगर बारिश से रद्द हुआ फाइनल तो क्या होगा?

फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर फाइनल मुकाबला बारिश या किसी अन्य वजह से रद्द हो गया तो विजेता कौन होगा?

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के नियमों के मुताबिक, अगर फाइनल का नतीजा नहीं निकलता है तो ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच साझा कर दी जाएगी।

रिजर्व डे भी रखा गया है

हालांकि, एशिया कप फाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान है। यानी अगर आज मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो अगले दिन मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में चैंपियन टीम का फैसला हर हाल में मैदान पर ही करने की कोशिश होगी।

भारत की स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
रिजर्व: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

पाकिस्तान की स्क्वॉड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मोकिम।

Comments are closed.