मेक्सिको में लगातार हो रही भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। बाढ़ और तेज बहाव के चलते अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें और पुल बह गए हैं, घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और बचाव कार्य तेज करने में लगी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
बाढ़ के कारण बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी व्यापक व्यवधान आया है, जिससे राहत कार्यों में कठिनाइयां बढ़ गई हैं।
Comments are closed.