रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी की खास बात यह है कि इसे “प्राइमल” थीम पर डिजाइन किया गया है।
‘प्राइमल’ का अर्थ है मूल, आदिम और जड़ों की ओर लौटना। इसका मतलब है कि यह विवाह भव्य दिखावे के बजाय सादगी, परंपरा और भावनाओं को केंद्र में रखकर मनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस थीम का उद्देश्य प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए शादी का आयोजन करना है। सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूल और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल होगा। हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभाया जाएगा, ताकि शादी में भारतीय संस्कृति और पुरातन रीति-रिवाजों की झलक दिखाई दे।
रश्मिका और विजय इस प्राइमल थीम के जरिए अपनी नई जिंदगी की शुरुआत सादगी, आध्यात्मिकता और जड़ों से जुड़ाव के साथ करना चाहते हैं। यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि विश्वास, संस्कार और प्रकृति की मौजूदगी में रिश्तों का उत्सव होगा।
बताया जा रहा है कि इस समारोह में केवल परिवार और बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। शादी का आयोजन उदयपुर में हो रहा है, जहां लोकेशन राजसी है, लेकिन थीम और अंदाज पूरी तरह सिम्पल और क्लासी है। इस समारोह की झलक विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की है।
Comments are closed.