‘हमजा’ को पछाड़ ‘राया’ ने मारी बाजी, Toxic की पहले दिन वर्ल्डवाइड धुआंधार कमाई

2

4 साल बाद यश ने ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ के साथ सिनेमाघरों में वापसी की है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी और नयनतारा भी नजर आ रही हैं। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था।

पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का कारोबार

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘Toxic’ ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस शानदार ओपनिंग के साथ फिल्म यश के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

फिल्म में यश ने ‘राया’ का किरदार निभाया है। एडवांस बुकिंग को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद पहले दिन बड़े कलेक्शन की उम्मीद पहले से थी। अब शुरुआती वर्ल्डवाइड आंकड़ों ने फिल्म की मजबूत शुरुआत की पुष्टि कर दी है।

‘Dhurandhar 2’ का रिकॉर्ड टूटा

‘Toxic’ ने 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग के मामले में रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar 2’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘Dhurandhar 2’ ने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड करीब 145 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘Toxic’ के 150 करोड़ रुपये के शुरुआती कारोबार के साथ यह रिकॉर्ड अब यश की फिल्म के नाम हो गया है।

हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत के बावजूद ‘Toxic’ को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब फिल्म के सामने चुनौती इस शानदार शुरुआत को आगे भी बरकरार रखने की है।

Comments are closed.