दिसंबर घर खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ा राहत महीना साबित हो रहा है।
RBI ने दिसंबर पॉलिसी में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 5.25% कर दिया, और फरवरी 2025 से अब तक कुल 1.25% की कटौती हो चुकी है। इसके बाद कई बड़े बैंकों ने तुरंत अपने होम लोन की ब्याज दरें कम कर दी हैं। EMI हल्की होने से नए और पुराने दोनों तरह के ग्राहकों को फायदा मिलने लगा है।
क्यों सस्ते हुए लोन?
रेपो रेट कम होने पर बैंकों की लेंडिंग कॉस्ट घट जाती है। RBI ने निर्देश दिया है कि इसका लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचे। इस साल महंगाई नियंत्रित रहने, बाजार में स्थिरता और बेहतर लिक्विडिटी के कारण फरवरी, अप्रैल, जून और अब दिसंबर में लगातार रेट कट्स हुए, जिसकी वजह से 2025 की शुरुआत की तुलना में होम लोन काफी सस्ते हो चुके हैं।
EMI में कितनी राहत?
50 लाख के होम लोन (20 साल) पर ब्याज दर 8.5% से घटकर 7.25% होने पर EMI में लगभग ₹3,900 की बचत होती है।
किन बैंकों ने घटाईं ब्याज दरें? — नए अपडेट
1. HDFC Bank
MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट तक कटौती
नया MCLR: 8.30%–8.55%
2. Punjab National Bank (PNB)
RLLR 8.35% → 8.10%
प्रभावी: 6 दिसंबर 2025
3. Bank of Baroda
BRLLR 8.15% → 7.90%
4. Indian Bank
RLLR 8.20% → 7.95%
प्रभावी: 6 दिसंबर
5. Bank of India
RBLR 8.35% → 8.10%
प्रभावी: 5 दिसंबर 2025
6. Bank of Maharashtra
होम लोन रेट 7.35% → 7.10%
फिलहाल बाजार का सबसे सस्ता होम लोन
कार लोन दर और प्रोसेसिंग फीस भी कम
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
अपनी रीसेट डेट चेक करें
नए रेट बैंक से अपडेट करें
EMI कम करवाएं या टेन्योर छोटा करें
पुरानी MCLR/बेस रेट प्रणाली से रेपो-लिंक्ड लोन में शिफ्ट करने पर विचार करें
नए ग्राहकों को फौरन फायदा
बैंक कार्ड रेट्स तुरंत अपडेट करते हैं, इसलिए नए लोन लेने वालों को तुरंत कम ब्याज का लाभ मिलता है। पुराने ग्राहकों को यह फायदा अगली रीसेट डेट पर मिलेगा। आने वाले दिनों में और बैंक रेट्स कम कर सकते हैं, क्योंकि होम लोन मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।
2026 में घर खरीदना होगा आसान
पूरे साल में 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती से होम लोन की लागत काफी कम हो चुकी है। EMI में राहत और रियल एस्टेट सेक्टर में बेहतर माहौल से 2026 में घर खरीदना पहले की तुलना में आसान हो सकता है।
Comments are closed.