नेपाल चुनाव के बीच सेना तैनाती की सिफारिश, कई इलाकों में कर्फ्यू में ढील

4

नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) ने 5 मार्च 2026 को होने वाले आम चुनावों के दौरान सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सेना की तैनाती की सिफारिश की है। गुरुवार को देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद परिषद ने यह सलाह दी।

एनएससी के सदस्य-सचिव और रक्षा सचिव सुमन राज आर्यल के अनुसार, लक्ष्य है कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न हो सकें। गृह मंत्रालय पहले ही एकीकृत सुरक्षा योजना को मंजूरी देकर सभी 77 जिला प्रशासन कार्यालयों को भेज चुका है।

सुरक्षा योजना क्या कहती है?
योजना के तहत हर जिला अपनी जरूरतों के अनुसार सुरक्षा रणनीति तैयार करेगा। साथ ही, प्रत्येक मतदान केंद्र पर सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और राष्ट्रीय जांच विभाग के कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

उधर, भारत सीमा से लगे बारा जिले में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। जेन-जी प्रदर्शनकारियों और अपदस्थ प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों के बाद लगाए गए कर्फ्यू को शुक्रवार को हटा लिया गया। कर्फ्यू हटने के साथ ही बाज़ार, स्कूल और परिवहन सेवाएं फिर से सामान्य रूप से चलने लगी हैं।

Comments are closed.