पालघर में 4 टन लाल चंदन जब्त, तस्कर फरार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में वन विभाग ने कार्रवाई कर करीब 4,000 किलो लाल चंदन बरामद किया। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गए। बरामद लकड़ी आंध्र प्रदेश के शेषाचलम के जंगलों से लाई गई बताई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि यह उच्च क्वालिटी का लाल चंदन है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलो तक हो सकती है। लाल चंदन का इस्तेमाल महंगे परफ्यूम, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, डेकोरेटिव आइटम और संगीत वाद्ययंत्र बनाने में होता है।
भारत में यह पेड़ मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मिलता है। अत्यधिक डिमांड और धीमी वृद्धि की वजह से यह दुर्लभ माना जाता है और तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
Comments are closed.