फिनलैंड के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से चर्चा की, भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते का समर्थन दोहराया

1

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत कर भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने के लिए फिनलैंड के समर्थन की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और क्वांटम प्रौद्योगिकी, 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और स्थिरता जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

स्टब ने 2026 में भारत द्वारा आयोजित एआइ इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए भी समर्थन दिया। उन्होंने यूक्रेन संकट पर हाल ही में वाशिंगटन में यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के साथ हुई बैठकों का आकलन मोदी के साथ साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और क्षेत्र में शांति व स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

Comments are closed.