किश्तवाड़ में बादल फटना: 46 की मौत, 160 से ज्यादा लोगों को बचाया गया, 300 जवान राहत-बचाव में जुटे.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने के बाद राहत और बचाव अभियान तेज़ी से जारी है। सेना के व्हाइट नाइट कोर के 300 जवान, चिकित्सा टीम और अन्य एजेंसियां मिलकर मलबे में फंसे और लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। अभी तक 46 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 160 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। घटनास्थल पर राहत सामग्री, चिकित्सा दल और बचाव उपकरण पहुंचा दिए गए हैं।
आपदा में 16 घर, कई सरकारी इमारतें, तीन मंदिर, 30 मीटर लंबा पुल और एक दर्जन से अधिक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक पीड़ित ने बताया, “अचानक बम फटने जैसी आवाज़ आई, लोग चिल्लाने लगे—’भागो, भागो’। मैं मलबे में फंस गया, बिजली का खंभा गिरा, लेकिन बेटी ने मुझे बाहर निकाला।”
Comments are closed.