रूसी सांसद की धमकी: ‘हमारे टारगेट पर हैं परमाणु हथियार’, अमेरिका पर बढ़ा हमला तेज

3

रूस की चेतावनी: अमेरिकी पनडुब्बियां हमारे निशाने पर, ट्रंप के बयान पर भड़के सांसद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती को लेकर दिए गए बयान पर रूस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रूसी संसद (ड्यूमा) के सदस्य विक्टर वोडोलात्स्की ने कहा है कि अमेरिका की इस चुनौती का जवाब देने के लिए रूस के पास समुद्र में पर्याप्त परमाणु क्षमता मौजूद है।

उन्होंने कहा, “महासागरों में हमारी परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती अमेरिका से कहीं अधिक है। ट्रंप जिन दो पनडुब्बियों को भेजने की बात कर रहे हैं, वे पहले से ही हमारे निशाने पर हैं। ऐसे बयानों पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं, क्योंकि वे लंबे समय से हमारे नियंत्रण क्षेत्र में हैं।”

ट्रंप का आदेश
1 अगस्त को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा था कि रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के “उकसावेपूर्ण” बयानों के बाद उन्होंने दो अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियों को रणनीतिक रूप से तैनात करने का आदेश दिया है।

रूस की प्रतिक्रिया और अपील
रूसी सांसद ने स्पष्ट रूप से कहा, “उन्हें भेजने दीजिए, वे पहले से ही निशाने पर हैं।” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिका और रूस को किसी निर्णायक समझौते पर पहुंचना चाहिए ताकि वैश्विक तनाव खत्म हो सके और तीसरे विश्व युद्ध जैसे शब्दों का इस्तेमाल बंद हो।

‘गंभीरता से न लें ट्रंप का बयान’
इस बीच, रूस की ग्लोबल अफेयर्स पत्रिका के प्रधान संपादक फ्योदोर लुक्यानोव ने कहा है कि ट्रंप के बयानों को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उनके अनुसार, यह बयान ज्यादा राजनीतिक मंशा से प्रेरित लगता है, न कि सैन्य रणनीति से।

Comments are closed.