बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारा तय, आज किया जाएगा औपचारिक ऐलान

6

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन ने सीटों के बंटवारे पर सहमति बना ली है।

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू, भाजपा और सहयोगी दलों के बीच सभी मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है। गठबंधन की ओर से आज सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली और पटना में चली लगातार बैठकों के बाद सीटों का फार्मूला तय कर लिया गया है।

घोषणा के बाद एनडीए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनाव प्रचार की तैयारियों में तेजी लाएगा।

Comments are closed.