असम-मणिपुर: थाडू नेता की हत्या, टीवी पत्रकार पर हमला, 6 उग्रवादी गिरफ्तार।
असम में थाडू नेता नेहकाम जोम्हाओ की हत्या कर दी गई। वे हाल ही में मणिपुर में शांति वार्ता में शामिल हुए थे। जोम्हाओ को शनिवार शाम उनके आवास से अपहरण कर लिया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाडू छात्र संघ ने इसे नृशंस हत्या बताया और कहा कि उन्हें शांति प्रयासों के लिए निशाना बनाया गया।
मणिपुर के सेनापति जिले में शनिवार को एक टीवी पत्रकार दीप सैकिया को कवरेज के दौरान गोली लगी। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
इसी बीच, मणिपुर के विभिन्न जिलों से छह उग्रवादी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार सदस्य और सोशलिस्ट रिवोल्यूशनरी पार्टी का एक सदस्य शामिल है। असम राइफल्स ने मिजोरम में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए हैं।
Comments are closed.