शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की ठगी का आरोप, पुलिस पूछताछ जारी

3

राज कुंद्रा से 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पांच घंटे पूछताछ, शिल्पा शेट्टी पर भी नजर

मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) ने कारोबारी और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से सोमवार को करीब पांच घंटे पूछताछ की। मामला लगभग 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, कुंद्रा को दोबारा भी तलब किया जा सकता है।

जांच में सामने आया है कि कुंद्रा ने पांच कंपनियों—सत्युग गोल्ड, विहान इंडस्ट्रीज, एसेंशियल बल्क कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड, बेस्ट डील और स्टेटमेंट मीडिया—में लगभग 60 करोड़ रुपये निवेश किए थे। संदेह है कि यह रकम अन्य कंपनियों और निजी खर्चों में उपयोग हुई।

EOW की रिपोर्ट के अनुसार, उनके खातों से करीब 25 करोड़ रुपये संदिग्ध लेन-देन में खर्च हुए। इसमें 3.15 करोड़ रुपये गोदाम पर, 20 करोड़ रुपये ब्रॉडकास्टिंग पर और मतुंगा स्थित दफ्तर के किराए पर बड़ी रकम शामिल है।

Comments are closed.