आज 27 फरवरी को अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर के ताज़ा रेट जरूर चेक कर लें।
दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में सर्राफा बाजार के भाव रोज बदलते हैं, इसलिए अपडेटेड कीमत जानना बेहद जरूरी है। कमोडिटी मार्केट की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) यानी MCX पर 2 अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला सोना ₹1,59,968.00 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,59,700.00 प्रति किलो के आसपास बनी हुई है।
बीते कुछ हफ्तों में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ग्लोबल बाजार की चाल, डॉलर इंडेक्स में बदलाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग इसका प्रमुख कारण मानी जा रही है।
ऐसे में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का ताज़ा भाव क्या है, चांदी किस रेट पर मिल रही है और आपके शहर में कीमतें कितनी चल रही हैं—अगर आप खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो इस लाइव ब्लॉग में हम आपको सर्राफा बाजार से लेकर कमोडिटी मार्केट तक हर अपडेट लगातार देते रहेंगे।
Comments are closed.