सीएए-एनआरसी विरोध के दौरान फरवरी 2020 में भड़की उत्तर-पूर्वी दिल्ली की हिंसा को छह वर्ष पूरे हो चुके हैं।
इन दंगों में आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 53 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हुए। सैकड़ों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गईं और हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन बड़ी संख्या में मामले अब भी अदालतों में लंबित हैं। Delhi Police के आंकड़ों के अनुसार हिंसा से जुड़े 700 से अधिक एफआईआर दर्ज हुए और 2,600 से ज्यादा गिरफ्तारियां की गईं। अधिकांश मुकदमे Karkardooma Court सहित विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं। कई मामलों में आरोप तय हो चुके हैं, जबकि कई में सुनवाई की प्रक्रिया जारी है।
पीड़ितों का दर्द अब भी ताजा
हिंसा प्रभावित इलाकों के कई लोगों का कहना है कि समय बीतने के बावजूद उस दौर की यादें अब भी भय और असुरक्षा का एहसास कराती हैं। भजनपुरा और यमुना विहार जैसे इलाकों के व्यापारियों का दावा है कि उस दौरान बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा और कई वाहनों व दुकानों में आग लगा दी गई।
कुछ पीड़ितों का आरोप है कि मामलों की सुनवाई अपेक्षा से धीमी चल रही है, जिससे न्याय की प्रक्रिया लंबी होती जा रही है। वहीं, कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर दर्ज मामलों में जांच, साक्ष्य और गवाहों की प्रक्रिया समय लेने वाली होती है।
लंबित मामलों पर नजर
छह साल बाद भी दंगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों का अंतिम फैसला आना बाकी है। अदालतों में चल रही कार्यवाही और अपीलों के कारण प्रक्रिया लंबी खिंच रही है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली की हिंसा ने देशभर में गहरी बहस छेड़ी थी। छह साल बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि सभी प्रभावित परिवारों को कब और कैसे पूर्ण न्याय मिल पाएगा।
एक नजर में खास आंकड़े
| विवरण | आंकड़ा |
| कुल FIR | 758 |
| कुल गिरफ्तारियां | 2,619 |
| चार्जशीट फाइल की गईं | 414 |
| सप्लीमेंट्री चार्जशीट | 460 से ज्यादा |
| चार्जशीट वाले लोगों की संख्या | 2,400 से ज्यादा |
| दोषी | 112 |
| बरी | 20 |
| मौतें | 53 |
| घायल | 581 |
गिरफ्तारियां हुईं
| एजेंसी | गिरफ्तारियां |
| जिला पुलिस | 2,174 |
| क्राइम ब्रांच | 424 |
| स्पेशल सेल | 21 |
अभी की स्थिति
ज़्यादातर मामलों में ट्रायल चल रहे हैं
112 मामलों में सजा हो चुकी है
20 मामलों में आरोपी बरी
चार्जशीट कैसे फाइल की गईं
- एजेंसी चार्जशीट
- कुल चार्जशीट 414
- जिला पुलिस 368
- क्राइम ब्रांच 45
- स्पेशल सेल 1
अतिरिक्त: 460 से ज्यादा सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की गईं
Comments are closed.