स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से रिश्ता तोड़ा, शादी रद्द होने के बाद लिया बड़ा फैसला

3

स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल की शादी रद्द, दोनों ने रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि उनकी शादी रद्द हो गई है और दोनों अब अलग हो चुके हैं। दोनों 23 नवंबर को शादी करने वाले थे, लेकिन शादी के दिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद कार्यक्रम टाल दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलनी शुरू हो गईं।

शादी रद्द होने के बाद स्मृति ने इंस्टाग्राम पर पलाश को अनफॉलो कर दिया और शादी से जुड़ी अधिकांश तस्वीरें व वीडियो हटा दिए। उन्होंने अपनी बायो में लगी नजर वाली इमोजी भी हटा दी थी।

अपनी इंस्टा स्टोरी में स्मृति ने लिखा कि उनकी निजी जिंदगी पर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, इसलिए यह स्पष्ट करना आवश्यक था कि शादी अब नहीं होगी। उन्होंने दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करने की अपील की और कहा कि उनका ध्यान आगे भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने पर ही रहेगा।

स्मृति के बयान के बाद पलाश मुच्छल ने भी इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि उन्होंने रिश्ते से पीछे हटने और आगे बढ़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में फैली अफवाहें बिना आधार की थीं और उन्होंने भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। पलाश ने लोगों से जिम्मेदारी के साथ जानकारी साझा करने की अपील की।

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई दावे सामने आए थे, जिन पर किसी भी पक्ष ने पहले कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब दोनों के बयानों से स्पष्ट हो गया है कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल अलग रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

Comments are closed.