हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और भारी वर्षा के कारण लाहुल और पांगी घाटियों में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
प्रदेश में खाद्य सामग्री और सेना की रसद लेकर जा रहे 250 से अधिक वाहन विभिन्न क्षेत्रों में फंस गए हैं। लेह से मनाली आ रहे वाहन अपसी और सरचू में, जांस्कर से मनाली आने वाले वाहन कर्गेया में, जबकि काजा से मनाली की ओर जा रहे वाहन लोसर में फंसे हुए हैं। पांगी घाटी में दो से आठ फीट तक हिमपात होने से मुख्य संपर्क मार्ग बंद हो गया है।
इतिहास में पांगी में पिछली बार 2009 में 12-13 अक्टूबर और 2018 में 24 सितंबर को भारी हिमपात दर्ज किया गया था। इस साल सच्चे जोत मार्ग आधिकारिक रूप से 15 अक्टूबर को बंद होना था, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी के कारण 6 अक्टूबर को ही बंद कर दिया गया।
Comments are closed.