एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने 13 अक्टूबर को अपने स्टारशिप वर्जन-2 रॉकेट का 11वां और आखिरी टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया।
यह मिशन लगभग एक घंटे चला और सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल किए गए। टेक्सास के स्टारबेस सेंटर से लॉन्च हुए सुपर हैवी बूस्टर ने उड़ान के 10 मिनट बाद मेक्सिको की खाड़ी में सुरक्षित लैंडिंग की, जबकि स्टारशिप ने अंतरिक्ष में दुनिया का आधा चक्कर लगाया।
इस दौरान स्टारशिप ने नकली सैटेलाइट भी छोड़े और अंतरिक्ष में इंजन को बंद करके पुनः स्टार्ट किया। मिशन पूरा होने के बाद रॉकेट हिंद महासागर में सुरक्षित उतर गया। कंपनी ने कहा कि इस टेस्ट से मिली जानकारी अगले वर्जन को और अधिक सशक्त बनाने में मदद करेगी।
इस साल की शुरुआत में स्टारशिप के कई परीक्षण असफल रहे थे, लेकिन लगातार प्रयासों के बाद वर्जन-2 की सफलता से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा। अब स्पेसएक्स वर्जन-3 की तैयारी में है, जिसकी ऊंचाई 124.4 मीटर (408 फीट) होगी। इसके अलावा फ्यूचर स्टारशिप, जिसकी ऊंचाई 466 फीट होगी, को 2027 में लॉन्च करने की योजना है।
Comments are closed.