मांड्या में गणपति विसर्जन के दौरान पथराव, इलाके में तनाव

5

कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन के दौरान झड़प, धारा 144 लागू।

कर्नाटक के मांड्या जिले में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच पथराव और झड़प की घटनाएं सामने आईं। विवाद में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने जिले में धारा 144 लागू कर दी और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

मांड्या में इससे पहले भी गणेशोत्सव के दौरान तनाव की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले वर्ष नागमंगला में विसर्जन के दौरान हुए पथराव के बाद कई दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा था।

शिवमोग्गा में भी तनाव
शिवमोग्गा के सागर इलाके में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद हुआ। हालांकि, स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पा लिया गया।

Comments are closed.